Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महिला पहलवान विनेश फोगाट की जीवनी। Biography of Women wrestler Vinesh Phogaat

विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के चरखी दादरी ज़िले के बलाली गाँव में पहलवानों के परिवार में हुआ था। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश फोगाट भारत की पहली महिला पहलवान हैं।
महिला पहलवान विनेश फोगाट की जीवनी। Biography of Women wrestler Vinesh Phogaat


 • वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीत कर विनेस फोगाट टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ करने वाली पहली पहलवान बनीं थी।

• भारतीय रेलवे के साथ कार्यरत "युवा रेसलर" ने 2019 में प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय बनीं थीं। भारत सरकार ने कुश्ती में उनके ज़बरदस्त प्रदर्शन को देख उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है।

व्यक्तिगत जीवन: उन्होंने अपने चाचा "महावीर सिंह फोगाट" से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। महावीर फोगाट प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच और महिला पहलवानों गीता और बबीता फोगाट के पिता हैं। 
विनेश फोगाट के पिता राजपाल की मौत तब हो चुकी थी, जब वह बहुत छोटी थीं, असल में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। चाचा महावीर और उनकी माता जी  जिनका नाम "प्रेमलता" है, दोनो को ही लड़कियों की कुश्ती और उनके शॉर्ट्स पहनने को लेकर समाज के प्रतिरोध को झेलना पड़ा था, पूरा समाज उनको तरह तरह के ताने कसता और आते जाते लोग जली कटी सुनाया करते थे।
• अपने खेल और जज़्बे के चलते जल्द ही उन्होंने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आगमन की घोषणा कर दी थी।  एशियन गेम्स 2018 में पोडियम पर टॉप पर रहने के बाद हरियाणा की इस जांबाज़ पहलवान ने अपने ही साथी पहलवान सोमवीर राठी से शादी कर ली।

करियर: साल 2013 में फोगाट ने नई दिल्ली में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता और इसके बाद दक्षिण अफ़्रीका के जोहानसबर्ग में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में 51 किलो भार वर्ग में रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया था। 
•2014 राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो भार वर्ग की इस युवा पहलवान ने ग्लासगो में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया था। उसी उसी  के आखिर में इसी डिवीजन में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एशियाई खेलों में उन्हें कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल हुआ था।

• 2015 एशियाई चैंपियनशिप में फोगाट ने रजत पदक (Silver Medal) जीतकर पिछले संस्करण के अपने प्रदर्शन को बेहतर कर लिया। राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी सफलता के साथ, इस महिला पहलवान ने उम्मीदों को इतना बढ़ा दिया कि रियो ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीदवारों में उनका नाम गिना जाने लगा था। 
लेकिन सभी की उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में वे चोटिल हो गईं और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा था। उनकी सर्जरी हुई और पाँच महीने बाद ही वह मैट पर वापस लौट सकीं थीं। • 2017 में उन्होंने नई दिल्ली में एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में 55 किलो वर्ग में रजत पदक (Silver Medal) जीता था। 
• 2018 बिश्केक के संस्करण में 50 किलो वर्ग में अपने प्रदर्शन को दोहराया। 2018 में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में फोगाट ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पर कब्जा जमाया और जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। 
• 2019 में, विनेश फोगाट ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 53 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक से साथ अपने मजबूत फॉर्म को जारी रखा। कज़ाकिस्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में उनका कांस्य पदक हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि रही क्योंकि इसके लिए उनका मुक़ाबला ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक विजेता से था, इसी लिए यह मुकाबला बहुत ही कठिन और चुनौतीपूर्ण था।
• 2020 में रोम में एक रैंकिंग स्पर्धा में फोगाट ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

विवाद: विनेश फोगाट समेत कुछ और महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। विनेश फोगाट ने बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली में धरना प्रदर्शन भी किया था। वो और उनके पहलवान साथी इंसाफ की मांग कर रहे थे,बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, धरना प्रदर्शन के बाद भी कोई गिरफ्तारी नही हुई, उल्टा पहलवान खिलाड़ियों को ही कई बार पुलिस से झड़प जैसे घटना का सामना करना पड़ा था। आखिर हार मान कर इन्हे धरना प्रदर्शन बंद करना पड़ा। 
इन्ही सब विवादों की वजह से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस लोकसभा चुनाव में बृजभूषण का टिकट उन्हे न देकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को दिया था। पिता की जगह टिकट हासिल कर बेटे ने चुनाव में जीत भी दर्ज की थी।

विनेश फोगाट को कुल मिलने वाले पदक (Medal) इस प्रकार है:

•स्वर्ण पदक: 2018 एशियाई खेल, जकार्ता 50 किलो ग्राम भार वर्ग
•स्वर्ण पदक: 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स, गोल्ड कोस्ट 50 किलो ग्राम भार वर्ग
•स्वर्ण पदक: 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लासगो 48 किलो ग्राम भार वर्ग
•रजत पदक: 2018 एशियाई चैंपियनशिप, बिश्केक 50 किलोग्राम
•रजत पदक:  2018 एशियाई चैंपियनशिप, बिश्केक 50 किलोग्राम
•रजत पदक: 2015 एशियाई चैंपियनशिप, दोहा 48 किलो ग्राम भार वर्ग
•रजत पदक: 2013 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप, जोहान्सबर्ग 51 किलो ग्राम भार वर्ग
•कांस्य पदक: 2020 एशियाई चैम्पियनशिप, नई दिल्ली 53 किलो ग्राम भार वर्ग
•कांस्य पदक: 2019 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप कज़ाकिस्तान 53 किलो ग्राम भार वर्ग
•कांस्य पदक: 2019 एशियाई चैम्पियनशिप, शीआन 53 किलो ग्राम भार वर्ग
•कांस्य पदक: 2016 एशियाई चैम्पियनशिप, बैंकॉक 53 किलो ग्राम भार वर्ग
•कांस्य पदक: 2014 एशियाई खेल, इंचियोन 48 किलो ग्राम भार वर्ग
•कांस्य पदक: 2013 एशियाई चैम्पियनशिप, नई दिल्ली 51 किलो ग्राम भार वर्ग

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ