Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया पॉवेल की जीवनी।

रीता फारिया पॉवेल भारत के इतिहास में एक ऐसा नाम जिसने सबसे पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है, और साथ ही पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया है।
भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया पॉवेल की जीवनी।

• रीता फारिया पॉवेल भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं जिन्होंने ये कारनामा कर दिखाया है। वर्ल्ड होने के बावजूद उन्होंने चिकित्सा शास्त्र में विशेषज्ञता हासिल की और समाज को अपनी सेवाएं प्रदान की है।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा: इनका जन्म मुंबई में साल 1945 में हुआ है और इन्होने साल 1966 में मिस वर्ल्ड का टाइटिल जीता है। इन्होने एक साल में मॉ‌डलिंग की ऊंचाइयों को छूने के बाद ही डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। 

• मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले रीता फारिया पॉवेल
मिस बॉम्बे (आज का मुंबई) का खिताब अपने नाम कर चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने साल 1966 में "Eve’s weekly Miss India contest" में हिस्सा लिया और बतौर भारत और एशिया की पहली मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर दिखाया।

• उन्होने मुंबई स्थित "ग्रांट मेडिकल कॉलेज" और "सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल" से एम बी बी एस में स्नातक किया है। 
• उसके बाद वे "किंग्स कॉलेज एवं अस्पताल", लंदन में पूरी शिक्षा प्राप्त करने के लिए चली गई। 

विहाह: साल 1971 में उन्होने डेविड पॉवेल से शादी की और दोनो पति पत्नी साल 1973 में डबलिन में रहने लगे थे , जहां उन्होने डोकटरी की प्रेक्टिस करना शुरू किया।
विवाह के बाद वो अपनी बाकी की ज़िंदगी समाज में एक डॉक्टर के रूप में प्रदान करने लगी, मिस वर्ल्ड का खिताब जितनेंके बावजूद उन्होंने समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को समझा और उसे पूरा करने लगीं।

अफसोस इस बात का है की आज के समय बहुत ही कम भारतीय हैं जिन्हे इनके बारे में जानकारी हो, न जाने कितने ऐसे भी लोग होंगे जिन्होंने आज पहली बार इनका नाम सुना होगा, अगर आप इनके बारे में पहले से जानते थे या आज ही इनके बारे में जानकारी मिली है तो कृपया कॉमेंट में ज़रूर बताईए l
• रीता फारिया पॉवेल दोबारा फैशन की दुनिया में साल  1998 में "फेमिना मिस इंडिया" की जज के तौर पर कमबैक किया था। वोह बतौर जज "मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता" में भी शामिल हो चुकी हैं।

भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया पॉवेल की जीवनी, jivni.in
रीता फारिया पॉवेल
पहले और आज में कितना बदल गई हैं 
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली ज्यादातर महिलाएं लगातार मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय रहती हैं, लेकिन इन्होने सब से अलग सोचा और एक बहुत ही ऐतिहासिक फैसला लेते हुए डॉक्टरी को अपना करियर बनाया, और अपने परिवार और कार्य के साथ एक खुश हाल जीवन गुज़ारा है। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. इतनी महान महिला की biography लिखने के लिए आपका धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं